रानीपोखरी और थानों में हुई कार्यसमिति की बैठक
डोईवाला। भाजपा रानीपोखरी मंडल की कार्यसमिति रानीपोखरी स्थित एक वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई।
कार्यसमिति का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल प्रभारी राजाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
देश और प्रदेश में चारों और विकास की गंगा बह रही है। केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के दम पर भाजपा अपने 57 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ कर 60 से ज्यादा सीटें जीत कर पुनः सत्तासीन होगी।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करने और राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मंडल प्रभारी राजा राम शर्मा, मुख्यवक्ता कलम सिंह रावत व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, पर्वतमाला योजना, ऑल वेदर रोड,कर्ण प्रयाग रेल परियोजना जैसे कार्य कांग्रेस सपने में भी नही सोच सकती। कांग्रेस केवल और केवल भरस्टाचार व झूठ और फरेब की राजनीति कर सकती है।
इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष अमित चौहान, महामन्त्री प्रेम पुण्डीर, सुभाष रावत, नवीन चौधरी, सतीश सेमवाल, दीवान सिंह रावत, अनिता सेमवाल, गीतांजलि, इंदू तिवारी, सुभाष मनवाल, भरत सोलंकी, प्रेम मनवाल, सुरजीत मनवाल, खेवट चंद, राजपाल बिष्ट,नरेश रावत,मोहन थापा सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।