उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने मनोज कांबोज को दी जिले के सह-सोशल मीडिया प्रभारी की कमान

डोईवाला। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति वं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद जिला संयोजक सोशल मीडिया राजेश जुगलान ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज कांबोज को देहरादून जिले का सह- सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है।

मनोज कांबोज पूर्व में डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून में छात्र संघ प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। और परवादून जिले के आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व डोईवाला विधानसभा के मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिले का सहसोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला डालकर स्वागत किया।

पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा, विक्रम नेगी, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, माजरी मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, सत्येंद्र चौधरी, मनदीप बजाज, पंकज बहुगुणा, कुसुम शर्मा, गुड्डू मिश्रा, ललित पंत, ललित जायसवाल, प्रेम पुंडीर समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  रिटायर्ड डिप्टी रेंजर बने इस पंचायत के पहले निर्विरोध ग्राम प्रधान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!