उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक फिर भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Uttarakhand. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी से साफ है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में फिर काफी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से लेकर शुक्रवार तक प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

जबकि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों खासकर कुंमाऊ मंडल में तीव्र बौछारें और आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं शनिवार को देहरादून, उत्तराकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ में तीव्र दौर के साथ भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!