उत्तराखंडदेशदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डोईवाला द्वारा आयोजित कैंप में 160 लोगों का निशुल्क परीक्षण

डोईवाला। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत परम हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डोईवाला द्वारा राजीव नगर व केशवपुरी बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लगभग 160 लोगों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया गया। और हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हॉस्पिटल द्वारा जन सेवा में किए गए इस प्रकार के कार्यों से क्षेत्र की गरीब जनता को स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। कोरोना बीमारी से बचाव हेतु जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, अमित कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय राव, डॉक्टर ममता नेगी, डॉक्टर सचिन केसरी, डॉ पारुल गुप्ता, डॉ स्मिता नेगी, डॉक्टर अमित कुमार ,डॉ अंकित कुमार, राममूर्ति ताई , शुभम आर्य, सुंदर लोधी आदि नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!