उत्तराखंड

नव-नियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं सहायक लेखाकारों के लिए क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय विशेष आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

देहरादून: सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग में नव-नियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं सहायक लेखाकारों के लिए क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय (20-24 फरवरी, 2025) एक विशेष आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विल एंड स्किल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा देहरादून में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय प्रबंधन (फाइलिंग, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, अभिलेख प्रबंधन), वित्त एवं लेखा कार्य, विधिक मामले, अधिष्ठान मामले तथा कार्यस्थल प्रेरणा जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

प्रशिक्षण सत्रों को किशन नाथ, सेवानिवृत्त अपर सचिव, एस.एस. वाल्दिया, सेवानिवृत्त अपर सचिव, वित्त विशेषज्ञों सुनील रतूड़ी, आशीष खुडलानी, विधि विशेषज्ञ एन.के. पंत तथा प्रेरक वक्ता अमित गोस्वामी द्वारा संबोधित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यालय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझने तथा विधिक एवं स्थापना संबंधी मामलों से अवगत होने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!