उत्तराखंड

10 करोड़ की लागत से एमडीडीए द्वारा गढ़ी कैंट क्षेत्र में बनाया जा रहा है भव्य कम्युनिटी हॉल

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा गढ़ी कैंट में 10 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे कम्यूनिटी हाल का स्थलीय निरीक्षण आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता सुनील उप्रेती व अन्य कर्मचारी उपस्तिथ रहे। कैबिनेट मंत्री द्वारा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा जनवरी 2025 तक समस्त कार्य पूर्ण करते हुए लोकार्पण किया जाए ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके।

बता दे कि उक्त कम्यूनिटी हाल में बड़ा हाल ,किचन, भव्य स्टेज के साथ ही अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:  निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था का असर, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!