उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

Doiwala के इस प्रधानाध्यापक ने इस वर्ष भी अपने school के विद्यार्थियों के बीच मनाया जन्मदिन

Dehradun. राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक ने गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन अपने विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया।

प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन विद्यालय के 95 छात्र-छात्राओं के साथ मनाते हुए विद्यार्थियों को केक, फल टॉफी और पेन-पेंसिल वितरित किए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वे पिछले छह वर्षों से अपना जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के बीच में मनाते आ रहे हैं।

और विद्यालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए उन्हे काफी खुशी मिलती है। प्रधानाध्यापक ने खुद की मेहनत और विभागीय मदद से अपने स्कूल को किसी प्राईवेट स्कूल की तरह बनाया है। जहां खाने से लेकर सुविधाएं और दूसरी चीजें काफी बेहतर हैं।

उन्होंने कहा कि वे अपना जन्मदिन किसी होटल या रेस्टोरेंट में ना मना कर हमेशा अपने विद्यालय के बच्चों के बीच में ही मनाते हैं जिसमें उन्हें अपार खुशी मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं उषा चौधरी, रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष सरस्वती देवी, दोनों भोजन मातायें विमला देवी और नीलिमा थापा के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, शासनादेश जारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!