उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

आंगनबाड़ी के घर-घर जाकर किया दवा का वितरण

डोईवाला। जौलीग्रांट सेक्टर के ग्रामसभा बड़ोंवाला और कलुवाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आइवर्मेक्टीन दवाई का वितरण घर घर जाकर किया गया।

दवा वितरण के दौरान परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई। बड़ोंवाला आंगनबाड़ी सुनीता राणा ने कहा कि इस माहामारी का सर्तकता से मुकाबला करने की जरूरत है। कई लोग जांच करवाने से डर रहे हैं। जोकि उनके लिए घातक हो सकता है। पॉजिटिव आने पर क्वारंटीन होकर समय से मेडिसिन के साथ साथ घरेलू उपचार जैसे, गिलोय का जूस, नारियल पानी, नीम, अदरक का काढ़ा और भाप लेनी चाहिए।

वहीं सभी को पोष्टिक व संतुलत भोजन लेना चाहिए। ग्रांमप्रधान सुशीला पुंडीर को दवाई वितरित करते हुए उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से कहा कि जो दवा उन्हे दी जा रही है। उसे बताए गए तरीकों से जरूर लेना है। लोगों के स्वास्थ को बेहतर करने और बीमारी से बचाने के लिए ही यह दवा वितरित की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!