उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

जौलीग्रांट में लगाए गई 45 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सीन

डोईवाला। डोईवाला विधानसभा में अब वैक्सीन सेंटरों के अलावा गांव-गांव जाकर कैंपों में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। हांलाकि अभी भी 18 प्लस वालों को सिर्फ ऑन लाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगवाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 18 प्लस वाले हफ्तों से ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के बाद टीका बुक करवाने में लगे हैं। लेकिन उन्हे स्लाट नहीं मिल रहा है। जिससे इस आयु वर्ग के लोगों को वर्तमान में टीके लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन 45 प्लस वालों को गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से टीके का लाभ मिल रहा है। मंगलवार को जौलीग्रांट वार्ड संख्या पांच पंचायत घर में 45 प्लस वालों को वैक्सीन लगाई गई। सभासद संगीता डोभाल और राकेश डोभाल ने कहा कि पंचायत घर में कुल 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन की दूसरी डोज निधारित समय के बाद ही लगाई जाएगी। मौके पर विनीत मनवाल, महेश शर्मा, आदेश कृषाली आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  02 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!