उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

आर्य समाज डोईवाला में प्रधान वीरेन्द्र सिंह व मंत्री बने वेद प्रकाश धीमान  

डोईवाला। आर्य समाज मंदिर डोईवाला में वार्षिक चुनाव विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधान पद पर वीरेन्द्र सिंह व मंत्री पद पर वेद प्रकाश धीमान को चुना गया।

आर्य समाज डोईवाला में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव अधिकारी गंभीर सिंह सिंधवाल, नारायण दत्त पांचाल व सुधीर गुलाटी की देखरेख में वार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें वीरेंद्र सिंह प्रधान, वेद प्रकाश धीमान मंत्री व जयदेव धीमान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा ओकेश चौहान व संजय सक्सेना उप प्रधान, विनोद कुमार व हरीशचंद वर्मा उप मंत्री,

नेत्रपाल रोहिला, मनीष वत्स व जगपाल पांचाल अन्तरंग सदस्य, ओकेश चौहान, हरीशचंद वर्मा व सुरेंद्र वर्मा जिला प्रतिनिधि, मनीष वत्स व सतपाल आनन्द प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। इस अवसर पर मनीष कुमार धीमान, पारस शर्मा, रणवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने L.T. चयनित 585 की नियुक्ति फाइल पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश, अभ्यर्थियों ने जताया आभार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!