उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

आचार्य महामंडलेश्वर से मिले नर्मदा संघ के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष

डोईवाला। नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक ने आचार्य महामंडलेश्वर को नर्मदा के संबध में एक पत्र सौंपा है।

नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक पंडित हरीश उनियाल ने 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी हरिद्वार को भेजे पत्र में कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश से मां नर्मदा के नाम से नमामि नर्मदा संघ की स्थापना की है। जिसका उद्देश्य मां नर्मदा के साथ-साथ मां गंगा, यमुना आदि जीवनदायिनी पवित्र नदियों को स्वच्छ करना है। इसके लिए वो धर्म प्रचार के साथ-साथ जल जीवन और पर्यावरण संरक्षण के रूप में भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने महामंडलेश्वर को भेजे पत्र में कहा कि उनका नमामि नर्मदा संघ का कार्य अच्छा चल रहा है। जिससे काफी लोग जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित खुशीराम रणाकोटी ने का कहा कि वो एक मिशन के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:  लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!