अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

चोरी के माल सहित आरोपी तेलीवाला से गिरफ्तार

डोईवाला। पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते रविवार को कोतवाली डोईवाला पर आबिद हुसैन पुत्र स्व0 गुलाम साबिर नि0 ग्राम

तेलीवाला द्वारा तहरीर दी कि उनकी ग्राम तेलीवाला मे स्थित परचून की दुकान से 18

फरवरी को मध्य रात्री में मोहसिन पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम तेलीवाला डोईवाला द्वारा

उनकी दुकान का शटर उखाडकर दुकान मे रखे 4500 रू0 तथा IDBI बैकं की पास बुक खाता

स0 1168104000063452 चोरी कर ली। उन्होंने मोहसिन को दुकान से निकल कर

भागते हुए देखा है। जिस पर मु0अ0सं0-55/23 धारा-380/457 भादवि बनाम

मोहसिन पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास व संभावित

स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी को

उसके घर ग्राम तेलीवाला से परचून की दुकान से चोरी गयी नगदी व बैक पासबुक बरामद कर गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!