उत्तराखंड

अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार ने मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की गयी, और कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा शासन की नीति के अनुसार बंदियों के सुधार एवं पुर्नवास के दृष्टिगत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य सचिव को यह भी आश्वस्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड शासन की नीति/दिशा निर्देशों के अनुरूप कारागार विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार  द्वारा मुख्य सचिव से कारागार विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक करने का भी अनुरोध किया गया, जिससे विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव का मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!