उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा

डोईवाला। भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने कहा कि सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर कोरोना के मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि 18 से 60 साल के बीच के लोग प्लाज्मा दान कर सकते हैं।

प्लाज्मा दान करने वालों का वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए। कहा कि  सभी 17 मंडलों में यह कार्यक्रम  सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है। मौके पर में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, राजा राम शर्मा, नगीना रानी, विक्रम सिंह, अमित डबराल, शरद रावत, राजेश जुगलान,

विनोद कश्यप, पंकज शर्मा, नीरज चौहान, मीता सिंह, सुमन काशव, घनश्याम नेगी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, दिनेश कौशिक, अनुज गुलेरिया, सुखदेव फर्सवाण, गौरव चावला, दाताराम शर्मा, अमर सिंह चौहान, विनय कंडवाल, राजेंद्र सिंह मनवाल, अरविंद चौधरी, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग : डीएम आशीष चौहान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!