उत्तराखंड

आजादी के जश्न के बीच देवभूमि के लिए आई फिर दुखद खबर, सैन्यधाम का एक और लाल शहीद , सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक की शहादत को किया नमन
-देहरादून में रेसकोर्स में रहता है कैप्टन दीपक का परिवार, पसरा मातम

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को नमन किया है। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में उनका ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा। कैप्टन दीपक एक जांबाज अफसर के अलावा हाकी के भी शानदार खिलाड़ी थे। इधर, कैप्टन दीपक के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!