उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनफिल्मी

अमिताभ बच्चन ने थानों- भोपाल पानी में की गुड बॉय फ़िल्म की शूटिंग

देहरादून। एयरपोर्ट-थानों मार्ग पर रायपुर क्षेत्र के भोपाल पानी में अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म गुड बॉय के कुछ सीन फिल्माए।

 

बुधवार के दिन अमिताभ बच्चन ने एयरपोर्ट के आसपास जंगलों और हाईवे पर फिल्म के कुछ शॉट दिए थे। उसके बाद अब उन्होंने भोपाल पानी क्षेत्र में अपनी फिल्म के कुछ शॉट दिए। फिल्म के लिए दो दिन पहले से ही भोपाल पानी में सेट लगाकर तैयारियां की जा रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को फिल्म से जुड़ी टीम ने फिल्म गुड बॉय के कुछ सीन भोपाल पानी में फिल्माए।

इस दौरान फिल्म सेट के आसपास किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन और उनकी टीम बीते 25 मार्च को मुंबई से जौलीग्रांट पहुंचे थी। जिसके बाद ऋषिकेश व जौलीग्रांट के आसपास फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!