उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनफिल्मीमनोरंजनविदेश

बिग ब्रेकिंग: बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan इस फिल्म की शूटिंग को पहुंचे जौलीग्रांट (वीडियो देखिए)

Dehradun. वॉलीबुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां से वो नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर आते अमिताभ बच्चन।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान द्वारा आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। लेकिन अमिताभ की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया।

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा में बाहर निकलते अमिताभ बच्चन।

भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। जिसके बाद वो मर्सिडीज कार में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गए।

 

एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन के साथ काफी सामान भी टर्मिनल से बाहर लाया गया। जिससे साफ पता चलता है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग को उत्तराखंड आए हैं।

जॉलीग्रांट पहुचे अमिताभ बच्चन।

अमिताभ बच्चन कुछ वर्ष पहले जया बच्चन के साथ पहले भी होटल आनंदा में छुट्टियां बीता चुके हैं। तब वो विख्यात उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ उत्तराखंड आए थे।

कड़ी सुरक्षा में बाहर आते सुपरस्टार अमिताभ बच्चन।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!