उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

तलवाड़ी की अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयन

गौचर / चमोली। पिंडर घाटी की तलवाड़ी (सिरकोट) निवासी अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक में चयन होने पर जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है।

इस कामयाबी से उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा गया है। अरुणा कुनियाल ने इंटर

तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम व ग्रेजुएशन पंत नगर विश्वविद्यालय से गोल्ड

मेडलिस्ट से किया। और पीजी तथा पीएचडी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से की है।

अरुणा के चयन से जहाँ क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही वह अपनी सफलता के पीछे अपने

शिक्षक, माता- पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद बताते हैं।राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम के

प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल की पुत्री अरुणा कुनियाल का चयन कृषि अनुसंधान केंद्र में

वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य

सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाफ सिंह रावत, पूर्व प्रधान

इंद्र सिंह फर्शवाण, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण, भगवत सिंह फर्शवाण, खिलाफ सिंह

रावत, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी,दर्शन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह फर्शवाण, प्रदुमन सिंह

शाह, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, प्रमुख कविता नेगी, पूर्व प्रमुख

राकेश जोशी ने उन्होंने बधाई दी है।

ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान; जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!