उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

(Jolly Grant Airport) एयरपोर्ट पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलवाई गई

Dehradun. सतर्क भारत समृद्ध भारत के अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक मनाया जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र कुमार गौतम द्वारा सभी स्टेकहोल्डर्स भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीआईएसएफ, एयरलाइंस व अन्य एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी को शपथ दिलवाई गई।

एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि हवाई अड्डे पर आने वाले पैसेंजरों और स्टेकहोल्डर को सतर्कता को जागरूक करने के लिए एयरपोर्ट पर भारतीय विमान प्राधिकरण द्वारा स्टेकहोल्डर के लिए सतर्कता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

टर्मिनल भवन में यात्रियों को शपथ दिलाने को विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा। बैनर के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जाएगी। लोक शिकायत निवारण कैंप स्थापित कर स्कूल व कालेजों में क्विज प्रतियोगिता की जाएगी।

और हवाई अड्डे पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कर्मियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए ऑनलाइन सेन्सीटाइजेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!