उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

अब कांग्रेस ने की डोईवाला अस्पताल के पीपीपी मोड़ को खत्म करने की मांग

सीएचसी डोईवाला बना रेफर सेंटर, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड: कांग्रेस

डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर यूकेडी के बाद अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस ओबीसी के नगर अध्यक्ष भारत भूषण पेले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डोईवाला एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भारत भूषण ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डोईवाला के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं देने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड़ पर दिया गया था।

लेकिन पीपीपी मोड़ में जाते ही अस्पताल में स्वास्थ सुविधाएं चरमरा गई हैं। कहा कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अच्छे डॉक्टरों की कमी व सुविधाओं का अभाव है। और अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।

अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के टेस्ट व अल्ट्रासाउंड के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मशीनें होने के बावजूद हफ्ते में मात्र एक दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मुहैया कराई जा रही है।

उधर डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमसी डॉ केएस भंडारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में हो रही समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। और प्रत्येक दिन मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द मिलने लगेगी।

अस्पताल द्वारा मरीजों को हर सुविधा दिए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सभासद बलविंद्र सिंह, सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद अब्दुल कादिर, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!