अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

जौलीग्रांट “एयरपोर्ट प्रशासन” ने “मोबाइल टॉवर” पर कार्रवाई शुरू की

डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन ने

कोठारी मोहल्ले में मोबाइल टॉवर पर

कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीते एक फरवरी को वार्ड संख्या 5 निवासी

राकेश कुमार नौगाई ने एयरपोर्ट प्रशासन

को पत्र भेजते हुए कहा था कि उनके घर से

सटाकर नियमो को ताक पर रखकर एक

मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। जिस पर

कार्रवाई की जानी चाहिए। एयरपोर्ट

प्रशासन ने इस संबंध में एमडीडीऐ, डीएम

और एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई

करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि

एयरपोर्ट के पास वार्ड 5 में मोबाइल टॉवर

लगाने का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा

हैं। और कई बार स्थानीय लोगों की

मोबाइल टॉवर लगाने वालों से नोक झोंक

भी हो चुकी है। इस मामले में लोग तहसील

में प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!