उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

26 जनवरी से 8 मार्च तक गन्ने के भुगतान को 33 करोड़ रुपए जारी

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल द्वारा उत्तराखण्ड सरकार से प्राप्त रू0 33 करोड़ की धनराशि

को गन्ना मूल्य भुगतान को जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड सरकार से प्राप्त रू0 33 करोड़

की धनराशि गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी की गई। इस धनराशि से विभिन्न गन्ना समितियों के

माध्यम से कृषकों द्वारा दिनांक 26.01.2023 से 08.03.2023 तक मिल में आपूर्ति किये गये

गन्ने का भुगतान किया जायेगा। इससे पूर्व कृषकों द्वारा दिनांक 25.01.2023 तक

आपूर्ति किये गये गन्ने का मिल स्तर से रू0 47.97 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी

किये गये थे। डोईवाला शुगर मिल द्वारा दिनांक 10.05.2023 को सहकारी गन्ना विकास,

समिति डोईवाला को रू0 11,69,40,000/-, देहरादून समिति को रू० 7,98,50,000/-,

ज्वालापुर समिति को रू० 3,12,00,000/-, रूड़की समिति को रू० 8,89,60,000/-,

लक्सर समिति को रू0 56,30,000/- एवं पाँवटा समिति को रू0 74,20,000/- कुल रू0

33,00,00,000/- के चैक गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी किये गये जिससे कई हजार कृषक

लाभान्वित होंगे। अधिशासी निदेशक डी०पी० सिंह ने राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान

हेतु इस मिल को जारी रू0 33.00 करोड़ की धनराशि के लिए आभार व्यक्त किया है। इस

अवसर पर श्री ईश्वर अग्रवाल, राजेन्द्र तड़ियाल, विशाल क्षेत्री, सुरेन्द्र राणा, दरपान बोरा, जरनेल

सिंह, दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार, भारत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!