उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

देश के प्रथम गांव “माणा में सरस्वती नदी की पूजा-दर्शन” को उमड़ी भीड़

बद्रीनाथ। मौसम साफ रहने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा में उत्साह है। यात्री तड़के से दर्शनों की

लाइन में लग कर नारायण की जय-जयकार कर रहे हैं।

सुबह से ही बदरीनाथ धाम‌में रौनक है। यात्री टोकन लेकर दर्शन कर रहा है , यात्रियों को एक

घंटे की लाइन में दर्शन हो रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में चोटियों में बर्फ जमी होने के कारण यहां की

सौंदर्यता देखते बन रही है। बद्रीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

पिंडदान के लिए भी भीड़ धाम में यात्री तप्त कुंड में नहाकर ब्रह्मकपाल तीर्थ में पिंडदान भी

कर रहे हैं । ब्रह्मकपाल तीर्थ को लेकर मान्यता है कि यहां पर पिंडदान तर्पण करने के बाद फिर

पिंडदान की जरूरत नहीं होती । तथा पित्र मोक्ष के अधिकारी हो जाते हैं।

माणा में भी रौनक

देश के प्रथम गांव माणा में भी यात्रियों की भीड़ है। माणा में सरस्वती नदी की पूजा दर्शन के

अलावा पत्थर की शिला का भीम पुल , व्यास गुफा, नारद गुफा के दर्शन कर यात्री अपने को

धन्य मान रहे हैं।
ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!