उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला नगर पालिका बोर्ड बैठक 18 अक्टूबर को होगी

देहरादून। डोईवाला नगर पालिका की बोर्ड बैठक आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

इस संबध में सभी सभासदों को नगर प्रशासन की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। डोईवाला नगर पालिका में पिछले सात महीने से बोर्ड की बैठक नहीं करवाई जा रही थी। जिसकों लेकर भाजपा सभासद नाराज चल रहे थे। सभासदों ने इस संबध में 19 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को लिखित में अवगत करवाते हुए बोर्ड बैठक आयोजित करवाने की मांग की थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उसके बाद भाजपा सभासदों ने 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री, शहरी सचिव, जिलाधिकारी सहित तमाम संबधित विभागों के अधिकारियों को बैठक के लिए ज्ञापन दिया। जिसके बाद अब नगर पालिका परिषद डोईवाला की बोर्ड बैठक 18 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जिसके संबध में नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर पालिका के सभी सभासदों को पत्र जारी कर दिया गया है। सभासद प्रियंका मनवाल ने कहा कि 18 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें क्षेत्र की समस्याएं रखी जाएंगी। उधर नगर पालिका कार्यालय के लोगों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। और कॉल बैक भी नहीं किया।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!