उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

कुपोषण मिटाने को पौष्टिक आहार व पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया

डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक में चल रहे पोषण माह के अंतर्गत रानीपोखरी में पोषण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपरवाइजर द्वारा भाग लिया गया।

सुपरवाइजर रेणू लांबा ने कार्यक्रम में बताया कि सभी महिलाओं को पौष्टिक आहार व पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण महिलाओं व बच्चों को बेहतर खाना नहीं मिल पाता है। स्वाद के साथ खाने क पौष्टिकता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। कई भोज्य पदार्थो को ज्यादा पकाने से उनमें पोषण तत्व नष्ट हो जाते हैं।

इसलिए भोजन को कितना और किस तरह से पकाया जाना चाहिए। इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कहा कि महिलाओं और बच्चों में एनिमिया आदि पाए जाने का मुख्य कारण शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो सकता है।

कार्यक्रम में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने सुपरवाइजर से स्वास्थ के बारे में कई सवाल भी पूछे। विशेषज्ञों ने महिलाओं को पौष्टिक आहार व भोजन में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी गई।

और पौष्टिक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों के बारे में भी बताया गया। भोजन बनाते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बता गया। बताया कि इन बातों को ध्यान में रखते हुएह कुपोषण को खत्म किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!