उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बूथ में यूथ बदलेगा 22 की तश्वीर: कांग्रेस, नत्थनपुर बूथ कमेटी को लेकर बैठक का आयोजन

डोईवाला। कांग्रेस ने कहा कि डोईवाला के सभी बूथों में युवाओं के साथ महिलाओं की भागीदारी भी जरूरी है।

डोईवाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नत्थनपुर की बूथ कमेटी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही यूथ की बदलती तस्वीर 2022 के चुनाव परिणाम अहम भूमिका पर विचार करते हुए पूर्व काबीना मंत्री व डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा सभी बूथों में युवाओं के साथ महिलाओं को भी संगठित करना होगा।

हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि डोईवाला विधानसभा समेत प्रदेश भर में विकास नहीं विनाश की लहर चली है। जिसे हम 2022 में उखाड़ कर कांग्रेस सरकार बनाएंगे। बैठक में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत एसपी सिंह ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को बूथ कमेटियों में जोड़ना होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि हमें आपसी लड़ाई को छोड़कर संगठित होकर जुमले की सरकार को प्रदेश से भगाना होगा। कार्यक्रम में पहुंचे कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक में हुई खुली चर्चा में अपने विचार रखें। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बीजेपी के फर्जी प्रचार और राजनीति में अनुशासनहीनता मामलों को उठाकर बूथ स्तर की बैठक में युवाओं पर जोश भरा। इसी के साथ गौरव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर हमें संगठित तरीके से 2022 की बदलती तस्वीर को अपना बनाना है।

बैठक में सेवादल प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट, जिला महामंत्री आशीष खत्री, जिला प्रवक्ता जितेंद्र बर्थवाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनवीर सिंह राणा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नामांकन पत्रों की जांच में सात नामांकन किये गये खारिज

Related Articles

Back to top button