Uncategorized

बड़ी खबर- गांववासी और सुशीला बलूनी से मिलने जौलीग्रांट पहुंचे सीएम धामी

डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह गांववासी का हाल जाना।

वहीं जौलीग्रांट में अपने स्वास्थ जांच को पहुंची वरिष्ठ आंदोलनकारी व महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम भी पूछी। शुक्रवार को सीएम धामी दोपहर करीब पौने एक

  बजे जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मोहन सिंह गांववासी का हाल जाना। और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। गांववासी पिछले कुछ दिनों से

जौलीग्रांट में भर्ती हैं। सीएम धामी ने सुशीला बलूनी से मिलकर उनके स्वास्थ के बारे में भी जाना।

 

मोहन सिंह गांववासी से मिलते मुख्यमंत्री।

सुशीला बलूनी को किडनी आदि की जांच के लिए जौलीग्रांट लाया गया था। मुख्यमंत्री ने उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए अस्पताल की टीम से बातचीत की। जिसके बाद सीएम धामी

वापस रवाना हुए। मौके पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, विजय बलूनी, संजय बलूनी, विनय बलूनी और मनोज नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  द होराइजन स्कूल ने 16वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!