अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

Big News: लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी हुआ तिरछा- आज किया जायेगा ध्वस्त

गौचर / चमोली 18 जनवरी। जोशीमठ में होटलों और घरों में दरारें या तिरछे होने पर ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी है।

अब तक जोशीमठ के 849 भवनों में दरारें आ चुकी है।

अब जोशीमठ के पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस भी तिरछा हो गया है।

जिसके चलते आज उसे ध्वस्त किया जायेगा।
साथ ही माउंट ब्यू और मलारी इन होटल के

बाद अब कामेट और स्नोक्रेस्ट होटलों में भी दरारें आ चुकी हैं।

जोशीमठ में लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस एक तरफ़ पूरी तरीके से धंस गया है।

पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर ध्वस्तीकरण के लिऐ स्टीकर भी चिपकाया गया है।

यह पहला सरकारी भवन है। जिसे जोशीमठ में ध्वस्त किया जायेगा।

ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!