उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

हरेला पर भाजपा का पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, दूधली में कार्यकर्ताओं संग अरविंद पांडे ने किया वृक्षारोपण

प्रत्येक बूथ क्षेत्र में बीस पेड़ लगाएगी भाजपा

डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज दूधली में पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं व इंटर कॉलेज के स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।

उन्होंने आम, अमरूद, अनार, नीम आदि के पौधों का रौपण किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर संपूर्ण उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाँच लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, सभी के जीवन में पौधों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

सभी को पेड़ जरूर लगाने चाहिए। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 पेड़ लगाए जाएंगे। विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ इनके संरक्षण का भी ख्याल रखना होगा।

इस अवसर पर दर्जा धारी करण बोरा, मंडल अध्यक्ष राज कुमार राज, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,ग्राम प्रधान सुमन ज्याला,श्याम सिंह धामी, संदीप पाल, विक्रम सिंह नेगी, ललित पंत, प्रताप सिंह बस्सी,शेखर ज्याला,

अजय रावत, मंगल सिंह रौथाण,संजीव लोधी, राकेश लोधी, राजेन्द्र क्षेत्री, रतन सिंह, हेमा बोरा व राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!