उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

भाजपा: राज्य में मंडल अध्यक्षों का चुनाव एक ही दिन होगा संपन्न

90 प्रतिशत से अधिक बूथ अध्यक्षों का गठन पूरा

देहरादून। भाजपा ने कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों से बूथ अध्यक्षों के गठन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के सभी मंडलों में 90 प्रतिशत से अधिक बूथ अध्यक्षों का गठन हो गया है। श्यामपुर मंडल व भानियावाला मंडल में सभी बूथ इकाइयों का गठन हो चुका है। जबकि शिवालिक मंडल में 95 प्रतिशत बूथ कमेटी का गठन हो गया है और 26 तारीख तक सत प्रतिशत बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला चुनाव अधिकारी मंयक गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। और उसके बाद शीघ्र ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

पूरे उत्तराखंड में मंडल अध्यक्षों का चुनाव एक ही दिन संपन्न होगा। उन्होंने मंडल चुनाव अधिकारियों को मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक का संचालन महामंत्री अरुण मित्तल व सुदेश कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में खेम चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला मंत्री दिनेश सजवान, राज प्रधान शरद रावत, रविंद्र राणा, विपुल मंदोली, प्रदीप धस्माना, सुरेश उनियाल,पंकज शर्मा, लाखन सिंह राणा, दुलीचंद, प्रशांत चमोली, अनुराधा वालिया, दीवान सिंह रावत, प्रदीप नेगी, कुंदन सिंह नेगी, सहित भाजपा के अनेकों मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श , मानसून के बाद सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!