
देहरादून। बीजेपी ने डोईवाला और रायपुर विकासखंड की जिला पंचायत सीटों के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए डोईवाला में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की।
जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि डोईवाला विकासखंड की सभी पांचों जिला पंचायत सीटों के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी की गई है। पांचो जिला पंचायत सीट माजरी, बड़कोट माफी, साहब नगर, खदरी, हरिपुर कला के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अधिकृत प्रत्याशी के लिए आवेदन किया। विकासखंड रायपुर की जिला पंचायत सीट द्वारा और सरोणा के लिए भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 19 सितंबर को अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कहा कि प्रदेश नेतृत्व देहरादून जिले के लिए अधिकृत प्रतियाशी के लिए चार सदस्य समिति का गठन किया गया है। जिसमे जिला प्रभारी नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, उच्च शिक्षा समिति उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, दर्जा धारी राम किशन रावत शामिल हैं। इन्ही के द्वारा राय शुमारी की गई है। कैबिनेट मंत्री (दर्जा धारी) नरेश बंसल ने कहा कि क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्रीओं से रायशुमारी ली गई है। जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही संगठन अधिकृत प्रत्याशी बनाएगा। रायशुमारी की व्यवस्था में भाजपा नेता करण वोहरा, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, जिला मंत्री राजकुमार राज, दिनेश सजवान मुख्य शामिल रहे।
मोके पर विधायक मसूरी गणेश जोशी, विधायक रायपुर उमेश शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, वीर सिंह चौहान सरवन प्रधान, रजनीश शर्मा, प्रदीप धस्माना, प्रदीप नेगी, नगीना रानी, संजीव लोधी, मनोज कांबोज, नितिन बर्थवाल, प्रेम पुंडीर, चंद्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।