उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान

Dehradun. भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से उनकी शासकीय भूमिका के प्रारंभ होने के दिन 7 अक्टूबर तक ‘सेवा और समर्पण अभियान’ चलाएगी।

17 sep के दिन अन्य कार्यक्रमों के अलावा प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सरकार और संगठन प्रदेश नेतृत्व के साथ जिला, मंडल व बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थान पर सक्रिय सहभागिता करेंगे।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने इस संदर्भ में जिला देहरादून के अंतर्गत आने वाले विधायकों व सभी जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया है वे भी अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

‘सेवा और समर्पण अभियान’ के अंतर्गत पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण के अलावा दो और प्रदेश व्यापी कार्यक्रम किये जाने हैं।2 अक्टूबर (गांधी जयंती) बूथ स्तर तक : स्वच्छता अभियान ,प्लास्टिक हटाना, 7 अक्टूबर : नदी – नहरों व नालों की सफाई की जाएगी।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने सेवा और समर्पण अभियान को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अमित डबराल, जिला उपाध्यक्ष को संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत व जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

 

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!