अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

डोईवाला में भाजपाईयों ने पाक विदेश मंत्री भुट्टो का पुतला फूंक की नारेबाजी

डोईवाला। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने डोईवाला में बिलावल का पुतला फूंका।

जिला महामंत्री भाजपा ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के द्वारा डोईवाला चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। कहा कि भारत जैसे महान राष्ट्र के पीएम के लिए पाक विदेश मंत्री का बयान

निंदनीय है। पाकिस्तान को चाहिए कि पहले वो अपने भूखे-नंगे देश पर ध्यान दे। और पाकिस्तान के किसी भी नेता का कद इतना बड़ा नहीं है कि वो भारत के प्रधानमंत्री के बारे में कोई भी टिप्पणी कर सके।

सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के लिए कहा कि पाक के नेता और जनता दोनों अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और पूरे विश्व में अपनी खिल्ली उड़वा रहे हैं।

पुतला फूंकने वालों में करण वोहरा, आनंद अग्रवाल, पंकज शर्मा, दिवान सिंह, विशाल क्षेत्री, ललित पंत, राजेश भट्ट, सोनू गोयल, ईश्वर रौथाण, हिमांशु , विशाल क्षेत्री, संदीप नेगी, अरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  दून पब्लिक स्कूल में हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: एनडीएस स्कूल और आरआईएस स्कूल ने जीती बास्केटबॉल चैंपियन ट्रॉफी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!