उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

भाजपाईयों ने कहा बजट अच्छा, कांग्रेस बोली बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं

भाजपाईयों ने कहा बजट अच्छा, कांग्रेस बोली निराशाजन

डोईवाला। आम बजट को लेकर भाजपाईयों और कांग्रेस दोनों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने बजट को आम आदमी का बजट बताते हुए कहा है कि बजट में नया टैक्स न लगाकर उधोगों को राहत देने का काम किया गया है। एमएसएमई और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ और शिक्षा पर फ़ोकस किया गया है। और बजट में समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट बहुत ही निराशाजनक बजट है। इससे देश की आम जनता को इसका कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। न टैक्स में छूट और न किसानों को कोई फायदा मिलता दिख रहा है। किसान नेता उमेद बोरा ने कहा कि बजट में किसानों को निराश किया गया है। सोना-चाँदी सस्ते करने से किसानों को कोई लाभ पहुंचाने वाला नहीं है।

गन्ना विकास सरकारी समिति डोईवाला अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि 34.5 लाख करोड़ के विशाल बजट में कृषि के लिए फौरी तौर पर कोई मदद नहीं की गई है।

कृषि के लिए सेस लगाने की बात तो की गई लेकिन इसका लाभ किसानों को कितना मिल पाएगा। महंगाई को देखते हुए इस बार पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में कमी करने के लिए भारी भरकम टैक्स में कटौती करनी चाहिए थी। तभी जनता को लाभ मिलता।

 

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041: देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!