उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल के दिशा निर्देशन में युद्ध स्तर संचालित हैं जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुधारीकरण के कार्य

  • आईएमए, चोरखाला, कौलागढ़, विजय कालोनी रोड, स्टॉप लाइन की कार्य पूर्ण राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य गतिमान।
  •  सड़क सुरक्षा मानक के अनुरूप सभी कार्य किया जा रहे हैं।
  •  सुरक्षित सड़क, सुगम सुविधा मुहैया कराने कार्य में जिला प्रशासन जुटी हैं।
  • जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । 

देहरादून : जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।  आईएमए, चोरखाला स्टॉप लाइन, अन्य स्थलों पर कार्य पूर्ण करने सहित राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य गतिमान। उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी ने स्वयं मौके पर कार्यों में तेजी लाते हुए, कौलागढ़ रोड, चकराता रोड, ओएनजीसी कॉलोनी रोड,विजय कॉलोनी रोड, आईएमए  आदि स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया। जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है। निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!