अपराधउत्तराखंडदेहरादून

रानीपोखरी में पुलिस के जवान ने लगाई फांसी

देहरादून। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस के एक जवान ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा सिंह (54) पुत्र राम सिंह भंडारी निवासी दूनली, रानीपोखरी ने फांसी पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्ता कर ली। मृतक 46 बटालियन पीएसी में रूद्रपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। और छुट्टियों में घर आए हुए थे। उन्होंने मंगलवार की रात करीब नौ बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि मृतक के तीन बच्चे और पत्नी हैं। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के कारण आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक के पास से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवाया है।

 

 

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!