उत्तराखंड

वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त, उनके पैतृक गांव जाकर परिजनों से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने माउंट एकांकागुआ के साथ नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को दी बधाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!