उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनफिल्मीमहाराष्ट्रराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 26 फ्लाइटों को मिली डीजीसीए की अप्रूवल, नया स्टेशन गोवा भी जुड़ा

देहरादून। जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी 26 मार्च से डीजीसीए द्वारा कुल 26

फ्लाइट को संचालित करने अनुमति दी गई है।
इन 26 फ्लाइटों को आगामी 26 मार्च से लेकर

28 अक्टूबर के बीच चलाया जाएगा। बात यह है कि देहरादून एयरपोर्ट के लिए जारी फ्लाइट

शेड्यूल में कोलकाता, जम्मू और प्रयागराज के लिए बंद पड़ी फ्लाइट को फिर से शुरू किया

जा रहा है। वही एयरपोर्ट से गोवा को भी हवाई कनेक्टिविटी जोड़ने की तैयारी है। समर शेड्यूल

में देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की कुल 17, अकासा की 2, एलाइंस एयर की पांच विस्तारा

की 2 और गो फर्स्ट की एक फ्लाइट संचालित की जाएगी। वही देहरादून एयरपोर्ट पर जारी

समर शेड्यूल में देश के 12 शहरों को जोड़ा जाएगा।जिसमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद,

प्रयागराज, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु और गोवा शामिल है।

फ्लाइट की संख्या बढ़ने से हवाई किराए में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!