उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता और संतुलित आहार जरूरी: रेनू लांबा

डोईवाला। बाल विकास परियोजना डोईवाला के अंतर्गत जौलीग्रांट सेक्टर में पोषण दिवस मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए स्थानीय सब्जियों फलों अनाजों आदि की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय सुपरवाइजर रेनू लांबा द्वारा स्वास्थ्य संबधी और बाल विकास द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गर्भवती धात्री महिलाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता राणा द्वारा किया गया। लक्ष्मी कोठियाल और उनकी टीम द्वारा पोषण गीत भी प्रस्तुत किया गया। सीमा देवी द्वारा पोषण महिला बनकर नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें महिलाओं को स्वस्थ बनाने की जानकारी दी गई।

सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्य की अधिकता होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए उनका स्वस्थ रहना जरूरी है। कार्यक्रम में दूसरे लोगों ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मीना, रितु, राधा, किरण, सरोज, अनिता, पूनम, कमला, सीमा, दीपा, राधा चौहान, सीमा, शांति, विजयलक्ष्मी, शक्ति, गीता, ऊषा, गीता, विमला, राजेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!