अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अठुरवाला नागराजा मंदिर में पांचवीं बार हुई चोरी, घंटिया औऱ दानपात्र ले उड़े चोर

डोईवाला। विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के खांड गांव में स्थित नागराजा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की घंटिया और वहाँ रखे दान पात्र से पैसे चुरा लिए।

सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए गए तोउनके होश उड़ गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

सभासद राजेश भट्ट ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में बीती रात चोरी कर ली गई है। मंदिर के अंदर रखा दानपात्र तोड़कर भी पैसे चुरा लिए गए हैं। कहा कि इस मंदिर में यह पांचवी बार चोरी हुई है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें:  सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने छात्रों को सिखाया डिजिटल दौर में खुद को संतुलित रखने का हुनर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!