उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

भानियावाला में दून भवानी पेट्रोल पंप का विधायक ने किया शुभारंभ

Dehradun. भानियावाला में भानियावाला तिराहे से करीब डेढ सौ मीटर डोईवाला की तरफ एक नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा-अर्चना के बाद एचपी दून भवानी फिलिंग स्टेशन का का रिबन काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दून भवानी का कार्य काफी बेहतर रहा है।

उम्मीद है कि पेट्रोल पंप से भी लोगों खासकर स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। दून भवानी के प्रबंधक बीपी उनियाल ने कहा कि बेहतर सेवाएं और गुणवत्तायुक्त पेट्रोल व डीजल लोगों को उपलब्ध करवाना उनका लक्ष्य रहेगा।

शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, ईश्वर रौथाण,

संदीप नेगी, मनवर नेगी, नरेंद्र नेगी, रमेश नौटियाल, पुष्पा उनियाल, बलविंदर सिंह, राजेश कुंवर, विजय भट्ट, बीएस सजवाण, मनीष यादव, देवप्रकाश बडोनी, ममता बडोनी, ऊषा, सीके सकलानी, साकेत उनियाल, सुंदर लोधी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!