उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम पूछने जौलीग्रांट पहुंचे कोश्यारी

डोईवाला। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व

कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशल

क्षेम पूछने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत

सिंह कोश्यारी जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।

जहाँ अस्पताल में पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती

मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम पूछी।

कोश्यारी सुबह 10:00 बजे के लगभग

गांववासी को देखने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मोहन

सिंह गांव वासी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी

ली। भगत सिंह कोश्यारी इससे पहले भी

जौलीग्रांट में गांव वासी की कुशलक्षेम पूछने

आ चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब कोश्यारी ने

जौलीग्रांट अस्पताल जाकर गांववासी की

कुशल क्षेम पूछी है।

ये भी पढ़ें:  माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माँ बगलामुखी जयंती: भक्ति, विजय और सामाजिक एकता का संगम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!