उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

चीनी मिल पर समिति का 98.5 7 लाख रुपए कमीशन बकाया

डोईवाला। गन्ना विकास सहकारी समिति डोईवाला का प्रदेश के गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे ने निरीक्षण किया।

उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर कर्मचारियों व किसानों की समस्याओं को सुना। गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने उनको इस दौरान अवगत कराया कि चीनी मिल पर समिति का 98.5 7 लाख रुपए कमीशन बकाया है। पैसे की कमी के कारण कर्मचारियों की तनख्वाह देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समिति के पुराने जर्जर भवन को गिरासु घोषित कर समिति के लिए नए भवन बनवाने की मांग की गई। गन्ना समिति के संचालकों द्वारा समिति के अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठाई गई।

जिसका आयुक्त ने अति शीघ्र निराकरण की बात कहीं। इस दौरान सहायक गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक, चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी मनमोहन सिंह रावत, गन्ना समिति के सचिव गजेंद्र सिंह रावत, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन ईश्वर चंद्र पाल, गन्ना समिति के संचालक गोविंद सिंह नेगी, संजय शर्मा, व गन्ना परिषद डोईवाला के संचालक अब्दुल रज्जाक, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उम्मेद बोरा सहित समिति के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!