अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग

Listen to this article

एनएसयूआई ने डॉक्टरों की लापरवाही मामले में सरकार का पुतला फूंका

डोईवाला। डोईवाला एनएसयूआई मामले में एनएसयूआई ने आरोप लगाते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।

एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण चमोली में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की मृत्यु व प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को होने वाली समस्याओं के संबंध में सरकार का पुतला दहन किया।

राठौर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में हीरा देवी नाम की एक गर्भवती महिला को बीते 17 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की जांच के बाद महिला स्वस्थ पाई गई व अस्पताल में ही सामान्य डिलीवरी होने की बात परिजनों को बताई गई। लेकिन 24 घंटे बाद 18 अगस्त को डिलीवरी के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा ना ही पुलिस को सूचना दी जाती है और न पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिवार को कहा जाता है। साथ ही गर्भ में पल रहे नवजात को बचाने का प्रयास भी नहीं किया जाता है। महिला के मृत शरीर से बिना नवजात को अलग किए परिवार को सौंप दिया जाता है।

जबकि अंतिम संस्कार से पहले नवजात को मां के शरीर से निकाला जाता है। यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाली है। इसमें डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर राहुल आर्य आरिफ अली, अनुज कन्नोजिया, हिमांशु पाल, रोहित आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  होली एजंल में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खेला गया रस्साकसी का मैत्री मुकाबला

Related Articles

Back to top button