अपराधउत्तराखंडदेहरादून

पत्नी से विवाद में श्रमिक ने खुद को कांच की बोतल से किया घायल

डोईवाला। नगर पालिका वार्ड संख्या आठ विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में पत्नी से हुए विवाद में एक श्रमिक ने कांच की बोतल मारकर खुद को घायल कर दिया।

सभासद संदीप सिंह नेगी ने पुलिस को सूचना दी कि अठूरवाला के पास  जंगल वाली रोड के किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसके पेट से खून बह रहा है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी शान्ति प्रसाद चमोली  मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल को अपने निजी वाहन से उपचार को हिमालय हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले गए। जहां घायल का उपचार हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में किया जा रहा है।

घायल का नाम बृजेश (30 ) पुत्र श्री राम निवासी जालिम नगरा बदायूं उत्तर प्रदेश] हाल शांति नगर थाना रानीपोखरी बताया गया है। जो अपने परिवार सहित पिछले 1 साल से किराए पर रह रहा है। पत्नी से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि बीती रात को दोनों के बीच हुए आपसी विवाद में बृजेश ने खुद को घायल कर लिया।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!