उत्तराखंड

देहरादून के गोविंदगढ़ में 15 झोपड़ियों में आग लगने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को दिये ये निर्देश..

देहरादून के गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनी कई झोपड़ियों में सोमवार को आग लग गयी थी, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। इनमें 15 झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई थी।
इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। तत्क्रम में जिलाधिकारी की ओर से गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों की हर संभव मदद जिला प्रशासन के स्तर से की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!