उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर पास होने वाले छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई,अनुत्तीर्ण छात्रों को दिया प्रेरणा देने वाला संदेश

देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों कोब सीएम धामी ने बधाई दी है।

सीएम धामी का कहना है कि  यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप आने वाले समय में भी राज्य और देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी निराश न हों, उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों पर दबाव न बनायें बल्कि उनका साथ दें। ये जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है। आप सभी पूर्ण मनोयोग से और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!