उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

मुख्यमंत्री के स्वास्थ लाभ को भाजपाईयों ने किया सुंदर काण्ड का पाठ

डोईवाला। भजपाईयों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विभिन्न विभिन्न मंडलों में सुंदर काण्ड का पाठ और हवन आदि का कार्यक्रम किया।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा सीएम त्रिवेंद्र के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए हवन और यज्ञ आदि किए जा रहे हैं। और सभी कार्यकर्ताओं व लोगों का विश्वास है कि मुख्यमंत्री जल्द ही ठीक होकर पूरी सामर्थ के साथ कार्य करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार ठीक है। मुख्यमंत्री जल्द ही स्वास्थ होकर वापस लौटेंगे।

मौके पर राजकुमार पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, विनीत मनवाल, सुभाष रावत, सतीश सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, मनीषा थापा, मोहन थापा, दुर्गेश नंदनी, राकेश साहू आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!