उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने मंडलों में चलाया दीवार लेखन कार्यक्रम, भानियावाला में हुई बैठक

डोईवाला। बीजेपी जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है।

हर मंडल पर यह कार्य किया जा रहा है। इसके बाद प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ जनों की विचार सुने जाएंगे।
घरों में झंडे लगाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा। दीवार लेखन में स्लोगन लिखे जाएंगे।

विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा कि चुनाव में कुछ ही दिन का समय शेष है। इसलिए पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं को कार्य मे जुटना है। हर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, प्रेम पुंडीर, मनवार नेगी, वेद प्रकाश कंडवाल, नितिन बड़थ्वाल, पंकज शर्मा, हिमांशु राणा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!