उत्तराखंड

देहरादून पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, खेले जाएंगे तीन मुकाबले

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे। लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं। इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे।

लीजेंड्स लीग मैच खेलने के लिए खिलाड़ियों की टीम बुधवार शाम देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। जहां से सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।

बता दें कि लीजेंड्स लीग के तीन मैच देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने प्रस्तावित हैं। इस बार इन मैचों में भारतीय टीम की तरफ से गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर शामिल होंगे। देशी और विदेशी टीमों के काफी खिलाड़ी भी इसका हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें:  राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!